Hardoi Accident | उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्चे समेत पांच लोगों की मौत: पुलिस

By रेनू तिवारी | May 31, 2025

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार (31 मई) को मझिला थाने के पास एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहाबाद अनुज कुमार ने बताया, "शादी की बारात से लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर थाना मझिला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में 6 लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्यवाही कर रही है।"

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की रैली से बंगाल सरकार के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण’ अभियान चलाया गया: ममता

सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि 31 मई 2025 की रात पाली थाना क्षेत्र के महुला पटियान निवासी नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव से लौट रही थी।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम