केरल में मंदिर में आतिशबाजी के दौरान दुर्घटना में पांच लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार तड़के एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हुई दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटाखा खुले में फूटने के बजाए भीड़ में जा गिर गया और फट गया, जिससे लोग घायल हो गए। उस वक्त बहुत से लोग ‘तेय्यम’ प्रदर्शन देखने के लिए मंदिर में एकत्र हुए थे।

‘तेय्यम’ को ‘कलियाट्टम’ भी कहा जाता है और यह उत्तरी केरल का एक आनुष्ठानिक नृत्य कला रूप है। वलपट्टनम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

प्रमुख खबरें

Ramayana का इंग्लिश कट हिंदी वर्शन से 30 मिनट होगा छोटा, नहीं होंगे गाने, जानें मेकर्स का ग्लोबल प्लान

Health Tips: छोटे से सिंघाड़े में छिपे हैं सेहत के कई राज, दिल से लेकर ब्लड शुगर तक के लिए है खास

SEMICON India 2026 में बोले विदेश सचिव Vikram Misri, कोई भी देश अकेले Chip नहीं बनाता

Plain Saree पर स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट हैं ये 4 Frill Sleeves Blouse Designs