Agra Horrific Accident | आगरा में बेकाबू कार ने 5 पैदल यात्रियों को कुचला, सभी की मौके पर मौत, ड्राइवर के नशे में होने की आशंका

By रेनू तिवारी | Oct 25, 2025

उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस आयुक्तालय के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने शुक्रवार रात कई लोगों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस केएक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज़ रफ़्तार से चल रही थी, एक डिवाइडर से टकराई और फिर पास खड़े लोगों को कुचलते हुए पलट गई। कुल सात पैदल यात्री इसकी चपेट में आए। राहुल और गोलू बाल-बाल बच गए और उनका इलाज चल रहा है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी ज़ब्त कर ली गई है। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि क्या चालक नशे में था या उसने लापरवाही से गाड़ी चलाई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा थाना न्यू आगरा इलाके में केंद्रीय हिंदी संस्थान से आगे नगला बूढ़ी पर हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बबली (33), भानु प्रताप (25), कमल (23), कृष्णा (20) और बंटेश (21) के रूप में हुई हैं। मृतकों में से भानु प्रताप एक निजी कंपनी के पार्सल डिलीवरी करने का काम करता था। 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Sharda Corridor Project | आस्था और आधुनिकता का संगम, मुख्यमंत्री धामी ने शारदा कॉरिडोर का किया शुभारंभ।

 

 पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों राहुल और गोलू का उपचार जारी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। एसीपी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार