ओडिशा में डकैती व सामूहिक दुष्कर्म के जुर्म में पांच लोगों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

ओडिशा के कंधमाल जिले की एक अदालत ने, बंदूक दिखा कर एक नाबालिग लड़की से डकैती और सामूहिक दुष्कर्म करने के 16 महीने पुराने मामले में पांच लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने कहा, “जुर्माना न चुकाने की स्थिति में प्रत्येक दोषी को अतिरिक्त पांच वर्ष की कैद भुगतनी होगी।” अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 24 अप्रैल 2024 की है, जब पिस्तौल और चाकू से लैस नकाबपोश बदमाश रात में पीड़िता के घर में घुसे और उसके सोने के आभूषण तथा 50,000 रुपये लूट लिए।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद वे नाबालिग को पास के एक स्थान पर ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन लड़की के पिता द्वारा फिरिंगिया थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया कि पीड़िता को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। बेहरा ने बताया कि इस मामले में 18 गवाहों से पूछताछ की गई थी।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में