सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

रियाद, 23 दिसंबर (एएफपी) सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड सुनाया गया लेकिन इस संबंध में आरोपी दो जानी मानी हस्तियों को दोषमुक्त करार दिया गया। सऊदी अरब के लोक अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अभियोजक ने एक बयान में कहा कि अदालत ने हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल पांच लोगों को मृत्युदंड सुनाया। सऊदी के अभियोजकों ने कहा था कि खुफिया विभाग के उप प्रमुख अहमद अल असिरी की देखरेख में इस्तांबुल के वाणिज्य दूतावास में अक्टूबर 2018 में ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के स्तंभकार की हत्या हुई और उन्हें रॉयल कोर्ट के शीर्ष मीडिया अधिकारी सऊद अल-कहतानी ने सलाह दी थी।

इसे भी पढ़ें: पेंटागन ने सऊदी अरब के छात्रों का सैन्य ट्रेनिंग रोका

बयान में बताया गया कि कहतानी की जांच हुई लेकिन ‘‘साक्ष्यों के अभाव में’’ वह दोषी नहीं पाए गए। असिरी की भी जांच हुई और वह आरोपित भी हुए, लेकिन इसी आधार पर उन्हें भी बरी कर दिया गया। मामले में दोषी पाए गए 11 लोगों में से पांच को मौत की सजा सुनाई गई, तीन को कुल 24 वर्ष जेल की सजा हुई और अन्य बरी हो गए।

प्रमुख खबरें

RERA बकाये पर Ansal Group के तीन निदेशक ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची