शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पांच लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कर वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के मुताबिक, मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बग्घी में मारी टक्कर, होमगार्ड के जवान समेत दो की मौत

उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने शनिवार रात थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुमार के मुताबिक, आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा