मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के पांच खिलाड़ियों का जूनियर इंडिया कैंप के लिए चयन

By दिनेश शुक्ल | Oct 08, 2020

भोपाल। बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (अंडर -21 इंडिया कैंप) के लिए मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की खिलाड़ी टी. सुमन देवी, इशिका चैधरी, योगिता बोरा और बिच्छू देवी तथा मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल के एक मात्र खिलाड़ी अंकित पाल का चयन हुआ है। आगामी एशिया कप की तैयारी के उद्देश्य से साईं द्वारा बेंगलुरु में करीब दो माह का जूनियर इंडिया कैंप आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह बरार ने बताया कि अकादमी की डिफेंडर खिलाड़ी इशिका चैधरी और टी. सुमन देवी, फॉरवर्ड खिलाड़ी योगिता बोरा तथा गोलकीपर बिच्छू देवी जूनियर इंडिया कैंप में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंच गई है। टी. सुमन देवी अंडर-21 भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं। मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक राजिंदर सिंह ने बताया कि अंकित पाल जूनियर इंडिया कैंप में शामिल होने के लिए अगले हफ्ते बेंगलुरु पहुंच जाएंगे। अंकित पाल बीते 2 वर्षों से अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2019 में नेहरू हॉकी कप विजेता टीम में वह शामिल रहे हैं। अंकित पाल ने वर्ष 2018-19 में जूनियर, सब जूनियर और सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भी भागीदारी कर बेहतर प्रदर्शन किया है। गत वर्ष ट्रैनिंग कम कॉम्पटीशन के लिए हॉलैण्ड गई अकादमी की टीम में भी अंकित पाल शामिल थे।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल