Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस चौकी पर किए गए हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

फितना अल खवारिज एक शब्द है जिसका इस्तेमाल सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए करती है। बयान में बताया गया कि पुलिसकर्मियों ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए समय रहते कार्रवाई की और हमले को नाकाम कर दिया।

हमलावरों और पुलिस के बीच तीन घंटे तक गोलीबारी जारी रही। पुलिस के अनुसार, कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया और कई घायल हुए। गोलीबारी में पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बयान में कहा गया कि बन्नू के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सज्जाद खान के निर्देश पर अतिरिक्त बल घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके को घेर लिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैच के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए ‘क्वाडकॉप्टर’ हमले में नाबालिगों सहित कम से कम सात लोगों के घायल होने की घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR

Kolkata में TMC का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र और Election Commission के खिलाफ मार्च