उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री पर आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में सपा के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

बलिया। उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए क्योंकि नारों में मंत्री की नौ और 11 साल की दो नाबालिग बेटियों को उनकी मां के साथ निशाना बनाया गया था। पुलिस ने रविवार को तिवारी के खिलाफ अश्लील नारेबाजी करने के आरोप में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनके पिता सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि कथित तौर पर आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में सपा कार्यकर्ताओं शैलेन्द्र यादव, मनीष यादव, टिंकल सिंह, शिवपाल सिंह यादव और विकास कुमार ओझा को गिरफ्तार किया गया है। बलिया शहर कोतवाली में रविवार को प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी तिवारी की शिकायत पर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव सरकार में काबिना मंत्री रहे अम्बिका चौधरी और उनके बेटे एवं जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द चौधरी सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के चुनाव हुए घोषित, 10 जुलाई को होगा मतदान

सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र तिवारी ने कहा, इस तरह की घटना बलिया के इतिहास में कभी नहीं हुई थी। जब मैं समाजवादी पार्टी की लहर के बीच 2012 का विधानसभा चुनाव जीता था, तब मैंने न तो जश्न मनाया था और न ही मैंने किसी गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों और माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और बलिया के राजनीतिक परिदृश्य में उनके प्रवेश से अंबिका चौधरी और नारद राय परेशान हैं। तिवारी ने सवाल उठाया कि मेरी माँ, बहन और बेटियों पर अपशब्द क्यों कहे गये हैं। हालांकि उन्होंने अंबिका चौधरी के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी करने से इनकार किया। इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर मंत्री की मां ने कहा, मैं क्या कहूं, उन्होंने अभद्र का इस्तेमाल किया और ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई थी। उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस बीच, मंत्री की पत्नी ने मांग की कि आरोपी लोगों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

BJP प्रमुख Nitin Nabin ने की बैठक, सात राज्यों के चुनाव पर बनी रणनीति

Nishant Kumar बनेंगे बिहार के अगले CM, JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने जताई उम्मीद

Chhattisgarh के वन मंत्री Kedar Kashyap सड़क दुर्घटना में बचे, छह लोग घायल