मुंबई में पांच मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

मुंबई। मुंबई के खार उपनगर में स्थित पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा मंगलवार दोपहर को ढह गया, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर दो बजकर करीब 20 मिनट पर खार जिमखाना के पास स्थित रिहायशी इमारत की सीढ़ियों का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया, ‘‘ अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है।’’ 

अधिकारी ने बताया कि बचाव दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कोई मलबे में फंसा हुआ तो नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकल के चार इंजन, बचाव वैन, एक एम्बुलेंस, स्थानीय निकाय के अधिकारी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा