Cairo में पांच मंजिला रिहायशी इमारत ढही, कम से कम 12 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा में सोमवार को पांच मंजिला एक रिहायशी इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर बचाव कर्मियों ने इमारत के मलबे में तलाशी शुरू कर दी है। मिस्र में इमारतों का ढहना आम बात है, जहां झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों, गरीब शहरी इलाकों और ग्रामीण इलाकों में घटिया स्तर का निर्माण और रखरखाव की कमी व्यापक रूप से मिलती है। मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमईएनए’ की खबर के मुताबिक बचाव दल ने काहिरा के पड़ोसी शहर हदाक अल-कुब्बा में इमारत के मलबे के नीचे से शव बरामद किए। हादसे की जगह शहर के केंद्र से लगभग 3.2 किलोमीटर दूर है।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा