कश्मीर में रात भर चली मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

श्रीनगर|  जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली दो अलग-अलग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कश्मीर घाटी के पुलवामा और बडगाम जिलों में शनिवार रात को ये मुठभेड़ हुईं।

मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि चरार-ए-शरीफ में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया।

मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल समेत अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गयी है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद कमांडर जाहिद वानी समेत पांच आतंकवादियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी पिछले 12 घंटों में दो मुठभेड़ों में मारे गए। जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तान आतंकवादी मृतकों में शामिल है। हमारे लिए बड़ी कामयाबी है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Leander Paes को मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी

क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का समर्थन करेगी Shiv Sena UBT? संजय राउत का आया बड़ा बयान

ICC के प्लेयर ऑफ मंथ अवॉर्ड के लिए संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बीच भिड़ंत, एक साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी भी शामिल