26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की बढ़ी मुश्किलें, 5 गवाहों ने उसके खिलाफ दी गवाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

लाहौर। पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में पांच गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद और उसके करीबी जफर इकबाल के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उनकी संलिप्तता के बारे में बृहस्पतिवार को गवाही दी। लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों -- हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था।

अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा कि पांच गवाहों ने सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी। उन्होंने बताया कि सईद और इकबाल की कानूनी टीम ने गवाहों से जिरह की।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना प्रमुख जनरल नरवाने के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, बताया गैरजिम्मेदाराना

आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने यह सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी तथा अभियोजन पक्ष को और गवाह पेश करने का निर्देश दिया। वर्ष 2012 में मुम्बई हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी। अमेरिका ने सईद को अभ्यारोपित करने का स्वागत किया और पाकिस्तान से पूरा मुकदमा सुनिश्चित करने की अपील की। 

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर