देवरिया में करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में अपने घर की छत पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची की बिजली के तार से करंट लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल गांव में पांच वर्षीय अनन्या यादव शनिवार की शाम को अपने घर की छत पर खेल रही थी। उसने बताया कि बच्ची के घर की छत के पास से 11 हजार वाट का तार गुजरता है जिसके करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां सरोज देवी ने उसे तार से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गई।

इसी बीच आसपास के लोगों ने लाठी से तार हटाकर बच्ची को किसी तरह अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Owaisi की FIR पर Himanta Sarma का बड़ा बयान- जेल मंजूर, Bangladeshi घुसपैठियों के खिलाफ हूं

Lok Sabha में भारी हंगामा, रिजिजू बोले- Rahul Gandhi के लिए कांग्रेस ने गिराई सदन की गरिमा

Maharashtra की सियासत में नया अध्याय, Sunetra Pawar ने संभाला Deputy CM का पदभार

T20 World Cup में Pakistan का U-Turn, PCB चीफ ने क्यों लिया Army Chief आसिम मुनीर का नाम?