Pune में लापता पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

महाराष्ट्र के पुणे जिले में लापता पांच वर्षीय बच्ची के बारे में पता चला है कि यौन शोषण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि बलात्कार और हत्या के मामले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

मावल तहसील की एक बच्ची शनिवार को लापता हो गई थी और बाद में उसका शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। अधिकारी ने बताया कि बाद में यह भी साबित हो गया कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था।

पिंपरी चिंचवड पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (जोन 2) बालासाहेब कोपनार ने कहा, “हमने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसे लड़की के घर के पास देखा गया था। उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर बहलाने और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की है।” अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें