Frizzy Hair से हैं परेशान? यह Homemade Beauty Hack रूखे बालों में डाल देगा नई जान

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 06, 2026

अगर आपके बाल काफी ड्राई, रफ और डैमेज हो गए हैं। होली खेलने के बाद से बाल बेजान, उलझे हुए और फ्रिजी लगने लगते हैं। अक्सर होता है कि मार्केट में मिलने वाले कंडीशनर लगाने के बाद भी बाल ज्यादा हैवी, चिपचिपे या और ज्यादा ड्राई महसूस होने लगते हैं। इसकी वजह रंगों में मौजूद केमिकल्स और धूल-धूप का असर भी हो सकता है, जो स्कैल्प और बालों की नेचुरल नमी छीन लेता है।

होममेड कंडीशनर की सामग्री

-एलोवेरा- 2 चम्‍मच

-मैश केला- 1/2 चम्‍मच

-शहद- 1 चम्‍मच

-नारियल का दूध- 2-3 चम्‍मच

होममेड कंडीशनर को बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप एक साफ बाउल लें।

- इसमें अब 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।

- अब इसमें आधा केला अच्छे से मैश करके मिलाएं।

- फिर 1 चम्मच शहद और 2-3 चम्मच नारियल का दूध डालें।

- इसके बाद सभ चीजों को अच्छे मिक्स कर लें, जब तक यह स्मूथ, क्रिमी पेस्ट तैयार न हो जाए।

- यदि जरुरत पड़े तो ब्लेंडर का इस्तेमाल भी करें, जिससे पेस्ट की गांठ बिल्कुल न बनें।

होममेड कंडीशनर कैसे इस्तेमाल करें?

- सबसे पहले आप माइल्ड शैंपू  से बाल धोएं।

- बालों से एक्सट्र पानी हल्का सा निचोड़ लें।

- अब इस कंडीशनर को बालों की मिड-लेंथ से लेक एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं।

- इसे सीधा स्कैल्प पर न लगाएं, खासकर जब आपकी स्कैल्प ऑयली है।

- 5-10 मिनट तक लगा रहन दें। जब तक बाल पोषण अच्छे से सोख लेगा।

- फिर आप साधा पानी से बालों को धोएं।

- अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करें। 

जरूरी टिप्स

- यदि आपके बाल काफी पतले हैं, तो इन चीजों की मात्रा थोड़ी कम रखें जिससे बाल हैवी न लगे।

- यह मास्क खासकर ड्राई, वेवी और कर्ली बालों के लिए फायदेमंद है। 

-बाल धोते समय रगड़ें नहीं, हल्के हाथ से ही साफ करें।

- जब आप इसे इस्तेमाल करें ,तो पहले पैच टेस्ट जरुर कर लें।

प्रमुख खबरें

Delhi में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, 23 दल साथ लेकिन Kejriwal-Stalin ने बढ़ाई टेंशन

Jharkhand में INDIA Alliance की राह आसान, राज्यसभा चुनाव में JMM-Congress के बीच 1-1 सीट पर बनी सहमति

CBSE Scam का पर्दाफाश करने वाले छात्रों से मिले Rahul Gandhi, PM Modi पर कसा तंज

Wrestler Vinesh Phogat का डबल अटैक, Fake Voters से लेकर Gas की कीमतों पर सरकार को घेरा