अब गाड़ियों में लगाए जाएंगे सेंसर, ड्राइवर को नींद आई तो बजेगा अलार्म

By निधि अविनाश | Sep 22, 2021

सड़क हादसों को कम करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रकों के लिए ड्राइविंग घंटे निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। हाल ही में हुई राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (NRSC) की बैठक में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अब कमर्शल वाहनों में ऑन बॉर्ड स्लीप डिटेक्शन सेंसर लगाए जाएंगे जिसके तहत जैसे ही ड्राइवरों को नींद के झटके आएंगे वैसे ही सेंसर के जरिए अलार्म बज जाएगा। अलार्म के बजते ही ड्राइवरों की नींद खुल जाएगी और वह किसी हादसे से बच सकेंगे।बता दें कि सरकार ने यूरोपीय मानकों के अनुरूप वाणिज्यिक वाहनों में ऑन-बोर्ड स्लीप डिटेक्शन सेंसर शामिल करने की नीति पर काम करने का निर्देश दिया है।

इस निति को शुरू करने के पीछे का कारण  सड़क पर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है। बता दें कि,  परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों को एनआरएससी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने और उनके सुझावों को प्राथमिकता से लागू करने का भी निर्देश दिया। एक खबर के मुताबिक, हर साल सड़क हादसों में करीब डेढ़ लाख लोगों की जान चली जाती है। नितिन गडकरी द्वारा की गई इस मिटिंग में यह भी निर्देश दिए गए है कि, ड्राइवरों के वाहन चलाने के घंटे भी तय किए जाना चाहिए। इस समय ट्रक ड्राइवर एक दिन में औसतन 15 घंटे तक ड्राइविंग करते है। ज्यादा देर तक ड्राइविंग करने से निंद और शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता है जिसके कारण वाहन हादसे ज्यादा होते है।  

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी