ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पराजित उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो अपनी पत्नी और बेटियों के साथ देश छोड़ने के बाद बुधवार को मियामी पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के हाथों चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। अर्जेंटीना के अधिकारियों और उड़ान संबंधी आंकड़ों के अनुसार, 45 वर्षीय सीनेटर मंगलवार को अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पहले अर्जेंटीना गए और फिर इक्वाडोर पहुंचे।

फ्लावियो के पिता जायर बोल्सोनारो भी 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में लूला से हारने के बाद फ्लोरिडा चले गए थे। हालांकि, वह तीन महीने बाद ब्राजील लौट आए थे। फ्लावियो बोल्सोनारो ब्राजील के उच्चतम न्यायालय की जांच के दायरे में हैं।

उन पर भ्रष्टाचार, धनशोधन और कर चोरी के आरोप हैं। अदालत ने उन्हें मंगलवार दोपहर तक अपना सामान्य और राजनयिक पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने आदेश का पालन किया या नहीं।

उनके सहयोगियों ने मंगलवार देर रात कहा कि उनके पास इटली का पासपोर्ट भी है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh ने सिंगापुर के समकक्ष से की वार्ता, सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर बनी सहमति

IPS Trainee Officers पहली बार कैडर तैनाती से पहले Home Ministry से जोड़े जाएंगे

UP MLC Election: 9 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 6 और सपा ने 3 पर दर्ज की जीत

Botad District Court ने ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश में दो दोषियों को उम्रकैद दी