हवाई यातायात नियंत्रकों की कमी के कारण लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ानें रोकीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया हवाई यातायात केंद्र में कर्मियों की कमी के कारण लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

इसके तुरंत बाद अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानों में देरी हो सकती है या उन्हें रद्द किया जा सकता है क्योंकि देश के हवाई यातायात नियंत्रक संघीय सरकार के ‘शटडाउन’ के दौरान बिना वेतन के काम कर रहे हैं।

डफी ने ‘फॉक्स न्यूज’ के कार्यक्रम ‘संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स’ में कहा कि कई नियंत्रक बीमार होने की सूचना दे रहे हैं, क्योंकि पैसे की चिंता ने पहले से ही चुनौतीपूर्ण नौकरी में तनाव को और बढ़ा दिया है।

प्रमुख खबरें

RCB की डबल धमाका जीत पर हेजलवुड का बड़ा दावा- इस बार हम ज्यादा शांत थे, क्योंकि कोर टीम हमारे साथ थी

अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ, RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर Virat Kohli

IPL 2026 Final | विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है, कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक