फ्लिपकार्ट ने निदेशक मंडल में किया बदलाव, CEO कृष्णमूर्ति और केकी मिस्त्री सहित दो अन्य शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

नयी दिल्ली। ऑनलाइन सामान बेचने और खरीदने का मंच उपलब्ध कराने वाली फ्लिपकार्ट ने निदेशक मंडल में बदलाव किया है। निदेशक मंडल में फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और एचडीएफसी के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समेत अन्य को शामिल किया गया है। वालमार्ट की कंपनी आने वाले वर्षों में कंपनी को सूचीबद्ध कराना चाहती है और यह कदम उसी को ध्यान मेंरखकर उठाया गया है। कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कृष्णमूर्ति ने कहा कि नये साल में फ्लिपकार्ट के निदेशक मंडल में कुछ बदलाव दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के सांसदों का माइक पोम्पियो से अनुरोध, भारत के किसान मुद्दे पर न की जाएं कोई टिप्पणी

उन्होंने कहा कि उनके अलावा, मिस्त्री के साथ दो नये निदेशक...सुरेश कुमार और लेग हॉपकिन्स वालमार्ट से होंगे। कुमार वालमार्ट के वैश्विक प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी हैं जबकि हॉपकिन्स राणनीति और विकास मामलों के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये 16 अरब डॉलर का निवेश किया। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लाने की घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसी रिपोर्ट है कि वालमार्ट, फ्लिपकार्ट को अमेरिका में सूचीबद्ध कराने के विकल्प टटोल रही है। वालमार्ट ने 2018 में यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी सूचना में कहा कि वह चार साल में फ्लिपकार्ट को सूचीबद्ध करा सकती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल