FlipKart ने उड़ाया सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन का मजाक, भड़के फैंस ने की शॉपिंग साइट को बैन करने की मांग

By रेनू तिवारी | Jul 28, 2022

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग दो साल से ज्यादा का समय बीच चुका है लेकिन सुशांत के फैंस उन्हें एक पल के लिए नहीं भूले हैं। हमने अकसर सोशल मीडिया पर देखा है कि सुशांत सिंह राजपूत का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता हैं। एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत का नाम ट्रेंड कर रही हैं। इस बार सुशांत के फैंस फ्लिपकार्ड जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt ने शेयर किया 'Darlings' का प्रमोशनल लुक, प्रेगनेंसी ग्लो पर अटक गया Arjun Kapoor का दिल

 

दरअसल मामला यह है कि सुशांत सिंह राजपूत के प्रिंट वाली एक टी-शर्ट फ्लिप्कार्ड पर बेची जा रही हैं। इस टी-शर्ट पर सुशांत की तस्वीर के अलावा एक कॉट भी लिखा है जिसे जो सुशांत के फैंस को पसंद नहीं आया हैं। सुशांत की तस्वीर के साथ नीचे लिखा- 'Depression like drowning'। अब यह बात सुशांत के फैंस को और परिवार को भी पसंद नहीं आ रही हैं। उन्हें पसंद नहीं आया कि सुशांत के डिप्रेशन का इस तरह से मजाक बनाया जा रहा हैं। इस टी-शर्ट की तस्वीर साझा करते लोग सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने किया नई फिल्म का ऐलान, एक साल के गैप के बाद इस फिल्म से करेंगी कमबैक


फ्लिपकार्ड पर सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाने पर फैंस आगबबूला हो गये हैं। एक फैन ने लिखा सुशांत की दुखद मौत के सदमे से अभी देश बाहर नहीं निकला है। हम न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे.. फ्लिपकार्ट को इस जघन्य कृत्य पर शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।


सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनके पिता केके सिंह द्वारा एक प्राथमिकी में, यह आरोप लगाया गया था कि रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता के खाते से पैसे निकाले थे। फिलहाल मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले में फंड की हेराफेरी के एंगल से जांच कर रहा है। इसके अलावा इस केस की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से की जा रही थी। 


प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील