Nepal से छोड़ा गया पानी, Bihar में बाढ़ का संकट और गहराया, 16 लाख से अधिक लोग होंगे प्रभावित

By एकता | Sep 29, 2024

नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्तिथि और खराब होने की संभावना बढ़ गयी है, जिसको लेकर सरकार ने रविवार को चेतावनी भी जारी कर दी है। जल संसाधन विभाग ने एक बयान जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। बयान में विभाग ने कहा है कि नेपाल में भारी वर्षा के कारण आज सुबह पांच बजे कोसी बैराज वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है।

इसे भी पढ़ें: बिहार : कैमूर में ट्रक से टकराई बस, तीन लोगों की मौत

बिहार सरकार राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने का लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अब संकट को और गहराता देख केंद्र सरकार भी एक्शन मोड़ में आ गयी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने NDRF के साथ एक समीक्षा बैठक करने का फैसला किया है। बता दें, NDRF पहले से ही अलर्ट मोड़ पर है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सदस्यता अभियान पर तेलंगाना में पार्टी नेताओं से मुलाकात की

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने और पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त