दिल्ली में बाढ़.... यमुना का जल स्तर बढ़ने से लाल किले से आईटीओ तक भरा पानी

By रितिका कमठान | Jul 14, 2023

दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। यमुना का जलस्तर पहले के मुकाबले थोड़ा नीचे आया है। गुरुवार रात यानी 13 जुलाई की अपेक्षा जलस्तर अब 17 सेंटीमीटर नीचे गिरा है। इसके बाद भी राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार है। यमुना नदी अपने रौद्र रूप में बह रही है। आसपास के इलाके पूरी तरह से पानी में डूबे हुए है।

दिल्ली में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक के लिए बंद किया गया है। जानकारी के मुताबिक यमुना नदी के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। अगर दिल्ली एनसीआर में अधिक बारिश होती है तो बाढ़ का खतरा अधिक बढ़ सकता है।

बता दें कि यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि जलस्तर में पहले की अपेक्षा गिरावट आई है। दिल्ली में राज्य सराकर ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बाढ़ के कारण आईटीओ, राजघाट के पास भारी जलजमाव हो रहा है। लाल किले के पास भी भारी पानी जमा है, जिस कारण लाल किले को आम जनता के लिए आज बंद किया गया है।

बाढ़ के कारण दिल्ली के कई गांव डूब गए है। इसमें गढ़ी मांडू गांव सबसे अधिक प्रभावित है, जहां पूरा गांव पानी में डूब चुका है। लोगों को लगातार सुरक्षित जगहों पर ले जाता जा रहा है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है। जानकारी के मुताबिक यमुना के जलस्तर की वजह से आईटीओ बराज के पांच गेट जाम हो गए हैं। 

पीएम मोदी ने लिया बाढ़ के हालातों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, शाह ने मोदी को बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना में जलस्तर कम होने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की।’’ शाह ने उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में जल स्तर में कमी आने की संभावना है और वह दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा बचाव और राहत अभियान चलाने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम को तैनात किया गया है।’’ प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस गए हैं। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। 

प्रमुख खबरें

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, जानिए Muhurat, पूजन विधि और व्रत का महत्व

Kim Jong Un ने नौसेना में शामिल किया 5,000 टन वजनी Destroyer Kang Kon

MCD Illegal Building Sealing | सत्य निकेतन हादसे के बाद सख्त एक्शन! MCD ने 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतों को सील करने का दिया आदेश, लापरवाह अधिकारी होंगे बर्खास्त

Nepal में बाढ़ पीड़ितों के लिए Pakistan ने भेजी 100 टन राहत सामग्री