बिहार में बाढ़ का प्रकोप और बढ़ा, 21 लोगों की मौत, 16 जिलों की 69.03 लाख आबादी प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

पटना। बिहार में बाढ़ से अबतक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 69,03640 आबादी इससे प्रभावित है। आपदा प्रबंधन विभाग से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो व्यक्तियों की अबतक मौत हो चकी है। बिहार के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 124 प्रखंडों के 1185 पंचायतों की 6903640 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1402 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां अबतक 1031783 लोगों ने भोजन किया है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल