असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, दो और लोगों की मौत, 5.8 लाख लोग अब भी प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

गुवाहाटी। असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में और सुधार हुआ हालांकि, दो और लोगों की मौत हो गई तथा 17 जिलों में 5.8 लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि दो और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार नागांव के कामपुर और कछार जिले के उधारबोडमें एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: गंगा जमुनी तहजीब, विविधता को ह्रदय से आत्मसात करने की चीज : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

एएसडीएमए ने कहा कि कछार, दर्रांग, दिमा हसाओ, गोआलपाड़ा, गोलाघाट, हैलाकांदी, होजाइ, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपोलिटन, कारबी आंगलोंग वेस्ट, करीमगंज, लखीमपुर, मोरीगांव, नागांव, नलबारी और सोनितपुर जिले में 5,80,100 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के पंजाब में खानाबदोश समुदाय की उपेक्षा, UNHCR की चिंता बढ़ी

ICC Men T20I Rankings: तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर पहुंचे, वरुण चक्रवर्ती का दबदबा बरकरार

सूडान में युद्ध पीड़ितों के लिए यूएई का हाथ, 2 मिलियन डॉलर की स्वास्थ्य मदद का ऐलान

निर्वासित पूर्वी तुर्किस्तान सरकार ने मनाई 76वीं वर्षगांठ, चीन पर साधा निशाना