बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, बारिश के बीच नेपाल ने छोड़ा 4 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी

By अंकित सिंह | Jun 18, 2021

बरसात की शुरुआत के साथ ही बिहार में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई जिलों में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के कई जिले मानसून की बारिश की चपेट में हैं। इन सबके बीच नदियां उफान पर हैं। चिंता की बात तो यह है कि लगातार हो रही बारिश के बीच नेपाल ने गंडक नदी में 4 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया है। यही वजह है कि बाल्मीकि नगर के साथ-साथ मोतिहारी, गोपालगंज और सारण में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 

 

इसे भी पढ़ें: आपदा राहत के लिए अलग तंत्र बनाया जाये, बार-बार सेना को बचाव कार्य में लगाना ठीक नहीं


गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने में जुट गया है। कई गांव और शहरों के मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति है। सारण के सत्तर घाट के आसपास बांधों को काटा गया है ताकि पानी बहता रहे। गंडक किनारे बसे कई गांव में फिलहाल पानी घुस चुका है। आपको बता दें कि पिछले साल भी बिहार में बाढ़ की भीषण स्थिति थी। उत्तर बिहार लगभग 3 महीने तक बाढ़ की चपेट में था। 

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार