बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट, मुआवजा दे सरकार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार से बाढ़ को आपदा घोषित कर इस कारण फसलें नष्ट होने से बर्बाद हुए किसानों को सहायता देने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को कहा कि बाढ़ के कारण बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयावह है। जगह-जगह तटबन्धों की दशा भी बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की लापरवाही उजागर होती है। लल्लू ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हानि के लिए मुआवजा घोषित करे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में अपार जन-धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए। गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहां भी फसलें बर्बाद हो गईं हैं।

प्रमुख खबरें

Ek Deewane Ki Deewaniyat on OTT | सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर छाया एक दीवाने की दीवानगी का खुमार, हर्षवर्धन-सोनम की जोड़ी का जलवा

VB-G RAM G Bill लोकसभा में पेश, विपक्ष के विरोध पर बोले शिवराज- राम का नाम जुड़ते ही क्या परेशानी हो गई?

विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में भारत के वीरों को सम्मान, परमवीर दीर्घा का हुआ लोकार्पण

Stranger Things 5 Volume 2 Trailer | स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 2 का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी, हॉकिन्स का अंत या नई शुरुआत?