China में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन, नौ लोग लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

बीजिंग। मध्य चीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद नौ लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण इलाके में बाढ़ भी आ गई है और देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान बढ़ा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हुबेई प्रांत में एक राजमार्ग निर्माणस्थल पर मलबे के नीचे दबे पांच लोगों को बचाया गया, जहां रविवार को भूस्खलन की घटना हुई थी। बचावकर्मी अब भी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। चीन के उत्तरी, मध्य और दक्षिणपूर्व क्षेत्र में बाढ़ की वजह से हजारों लोगों ने आश्रय स्थलों में शरण ली है।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति