Odisha में उड़ान प्रशिक्षण संगठन और ड्रोन परीक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे : CM Majhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए एक उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) और एक ड्रोन प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।

माझी ने कहा कि ओडिशा का पहला ड्रोन प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र गंजम जिले के रंगेलुंडा हवाई पट्टी पर स्थापित किया जाएगा, जहां हर साल 100 से अधिक पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे कृषि, अवसंरचना, रसद और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों को मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये दूरदर्शी पहलें ओडिशा के विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेंगी, हमारे युवाओं को भविष्य के कौशल से लैस करेंगी और ओडिशा को भारत की उभरती प्रौद्योगिकी-आधारित अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में स्थापित करेंगी। हम एक कुशल, आत्मनिर्भर और महत्वाकांक्षी ओडिशा के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

Cruise Ship पर Hantavirus का कहर, 3 मौतों के बाद Tenerife पोर्ट पर मचा हड़कंप

UP मंत्री Yogendra Upadhyay के बयान से बवाल, Johny Johny पर छिड़ी Culture की बड़ी बहस

Diesel का क्रेज खत्म? SUV Market में अब भी बादशाहत, लेकिन BS-7 Norms से बढ़ेगी चुनौती

भारत में Fuel Crisis का खतरा! 10 साल के निचले स्तर पर तेल भंडार, Pakistan समेत कई एशियाई देश संकट में