FMCG, आइसक्रीम कंपनियों को इस गर्मी में तगड़ी मांग रहने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

नयी दिल्ली। इस बार गर्मी का मौसम समय से पहले ही शुरू हो जाने से आइसक्रीम और शीतल पेय उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसी स्थिति में रोजमर्रा के उपभोग वाले उत्पाद बनाने वाली एफएमसीजी और दुग्ध उत्पाद कंपनियों को इन उत्पादों की बिक्री में दहाई अंक में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कोविड महामारी के समय लगे प्रतिबंध हटने के बाद इस गर्मी में उपभोक्ताओं की आवाजाही बढ़ने से भी उत्पादों की बिक्री में लाभ मिलेगा। इससे घर से बाहर होने वाले उत्पादों के खंड को भी दो साल के अंतराल के बाद बिक्री में उछाल की उम्मीद है। कंपनियां इस साल अपने उत्पादों की भारी मांग की उम्मीद करते हुए नई और अनूठी पेशकश लेकर आ रही हैं और इसके लिए उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था के लिए प्रेरक शक्ति है बुनियादी ढांचे का विकासः Modi

पेप्सिको इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शीतलपेय) जॉर्ज कोवूर ने कहा, हम आशांवित हैं कि हमारे उत्पाद गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं की मांग पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। इसी तरह डाबर इंडिया ने भी पेय एवं ग्लूकोज उत्पादों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई है। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी आदर्श शर्मा ने कहा कि अभी से उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है और इसे देखते हुए स्टॉक को बढ़ाया जाने लगा है।

प्रमुख खबरें

Kharkiv में Russian Attack ने मचाई भारी तबाही, 10 की मौत पर Zelenskyy बोले- रूस को मिलेगा करारा जवाब

PoJK में Internet Shutdown पर बरसी मानवाधिकार परिषद, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी और Digital Access का हो रहा हनन

ये है अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर ट्रंप की नई पोस्ट ने मचाई हलचल

Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं