2024 नहीं 2047 पर फोकस करिए, PM Modi ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को दिया खास मंत्र

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद से कहा कि वे अपना ध्यान 2024 से आगे स्थानांतरित करें और 2047 तक कई क्षेत्रों में भारत के विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ काम करें, जब वह अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा। पीएम मोदी ने प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की है।  पीएम मोदी ने 2047 तक के युग को देश के लिए "अमृत काल" (स्वर्ण युग) बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 25 वर्षों में यानी 2047 तक बहुत कुछ बदल जाएगा और भारत उच्च शिक्षित कार्यबल के उद्भव और विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने का गवाह बनेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत आज डिजिटल प्रौद्योगिकी और 5-जी जैसे क्षेत्रों में बड़े-बड़े देशों का मुकाबला कर रहा : मोदी

सत्तारूढ़ भाजपा के शीर्ष नेताओं की सिलसिलेवार बैठकों के बाद मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की तेज चर्चा के बीच यह बैठक हुई। 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले की अवधि कैबिनेट फेरबदल के लिए आखिरी विंडो हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े