दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब, बढ़ सकता है राजधानी का तापमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में बताया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 143 नए मामले आए सामने, एक व्यक्ति की मौत

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 331 था। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह में कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी घट गयी। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास सफदरजंग में दृश्यता करीब 400 मीटर और पालम में 500 मीटर थी। उन्होंने कहा कि नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा और अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग