आपदा की इस घड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मणरेखा का करें पालन: राजीव रंजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में पटना के विभिन्न क्षेत्रों में आज पाटलिपुत्र वॉरीअर्ज़ ने सहयोगी संगठनों के साथ मिल कर  लॉज में रह रहे छात्रों,दिव्यांग बेसहारा लोगों को कच्चा राशन एवं भोजन पैकेट वितरित किये। प्रसाद ने कहा कि सेवा संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव ने विनीत यादव, सागर यादव एवं रंजन राज एवं पाटलिपुत्र वॉरीअर्ज़ के स्वयंसेवकों के साथ कच्ची तालाब एवं सरिश्ताबाद में कच्चे राशन का वितरण ज़रूरतमंदो के बीच किया,वहीं लगातार सातवें दिन कंचन सिंह एवं एजाज़ अहमद की टीम ने राजा बाज़ार एवं आईजीआईएमएस परिसर में भोजन पैकेट बाँटे। प्रसाद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लॉकडाउन की सफलता हेतु बड़े फ़ैसले लिए जा रहे हैं। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके घर की लक्ष्मणरेखा में रहकर इस वैश्विक आपदा से स्वयं का, अपने परिवार, राज्य एवं राष्ट्र को बचाना है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा