Hair Care: कमर तक लंबे बालों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगी ग्रोथ

By अनन्या मिश्रा | Jul 30, 2024

कई लड़कियों व महिलाओं को लंबे बाल पसंद होते हैं, तो कुछ को छोटे। कई लड़कियां चाहती हैं कि उनके बाल झड़ना बंद हो जाएं और बालों की अच्छी ग्रोथ हो। जिसके लिए हम कई तरह के शैंपू और हेयर प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट में केमिकल होने के कारण हमारे बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी घुटनों तक लंबे बाल चाहती हैं, तो हम आपको कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खो को आजमाने के बाद आपके कमर तक लंबे बालों का सपना सच हो जाएंगा। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

अगर आप अपने बालों को कमर जितना लंबा करना चाहती हैं, तो चार बड़े चम्मच नारियल तेल गर्म कर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और एक बड़ा चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर बालों में अप्लाई करें। फिर 20-25 मिनट तक इसे बालों में लगाए रहने के लिए हेयर वॉश करें। महीने भर में आपको इसका असर दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: Dishes From Leftover Roti: बची हुई रोटी से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, बच्चे-बड़े सभी को आएगा पसंद

दही में मिलाकर लगाएं ये चीज

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए 2 कप दही, 2 चम्मच नारियल का तेल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में 30 मिनट के लिए अप्लाई करें। फिर नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार इस नुस्खे को आजमाने से आपको असर दिखने लगेगा।

सरसों के तेल में मिलाएं ये बीज

हमारे बालों के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद होता है। पुराने समय से बालों में इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप सरसों के तेल में मेथी दाने मिलाकर बालों पर लगाते हैं, तो आपके बाल तेजी से ग्रोथ करेंगे। एक कटोरी सरसों के तेल में 2 चम्मच मेथी दाने को गर्म कर लें। फिर तेल ठंडा होने पर इसे बालों में अप्लाई करें।

सौंफ का करें सेवन

यदि आपके बाल झड़ते हैं और उनकी ग्रोथ कम हो गई है, तो आप सौंफ का सेवन करना शुरूकर दें। इससे बालों का झड़ना कम होगा और बाल मजबूत बनेंगे। वहीं बालों से रूसी की समस्या कम होगी और बाल शाइनी होंगे।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?