Coocking Tips: स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने के लिए अपनाएं ये सिंपल टिप्स, उंगलियां चाट जाएंगे लोग

By अनन्या मिश्रा | Aug 20, 2024

अधिकतर लोगों के घरों में अक्सर शाही पनीर, मटर पनीर, सिंपल पनीर और पनीर मसाला जैसी कई डिशेज बनती हैं। अब तो पनीर की सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि स्नैक्स भी बनाकर तैयार किए जाते हैं। पनीर के पकोड़े, रोल और मोमोज तो लोग बड़े ही चाव से खाया जाता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पनीर खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। वहीं कुछ महिलाएं पनीर के व्यंजन सिर्फ इसलिए बनाती हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि पनीर सेहत के लिए लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: इन टिप्स की मदद से चुटकियों में साफ होगा टेबल फैन, लगेगा बिलकुल नए जैसा

फ्रेश पनीर

पनीर भुर्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको फ्रेश और स्वाद में ठीक पनीर लें। क्योंकि कई बार अधिक दिनों तक रखे रहने से पनीर का स्वाद खट्टा हो जाता है। ऐसे में आप पनीर की बनावट पर ध्यान देकर फ्रेश पनीर ले सकते हैं।

तो वहीं बहुत सारे लोग पनीर को बनाने के लिए सिरका, नींबू या दही जैसे एसिड का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही पनीर बनाते हैं, तो इसके लिए एसिड का सही मात्रा में इस्तेमाल करना जरूरी है।

बारीक कटी हुई सब्जियां मिलाएं

पनीर भुर्जी में पनीर को चॉब्ड करके बनाया जाता है। ऐसे में आप इसमें सब्जियों को मिलाने के लिए एकदम बारीक काट लें और फिर इसको अच्छे से पकाएं। पहले सब्जियों को अच्छे से पकाएं और फिर उसमे पनीर को डालकर पकने दें। ऐसा करने से सब्जियों का सारा रस बाहर निकल जाएगा और वह पनीर में अच्छे से मिल जाएगी।

तेल की सही मात्रा

वैसे दिखने में तो भुर्जी बहुत सारी लगती है, लेकिन पकने के बाद यह कम हो जाती है। ऐसे में तेल, मसाले और दही की सही मात्रा का ध्यान रखें। क्योंकि अगर आप अधिक तेल डालेंगे, तो पकने के बाद भुर्जी एक तरफ और तेल अलग हो जाता है। ऐसे में प्रयास करें कि तेल की मात्रा अधिक न रखें। तेल न ज्यादा रखें औऱ न कम रखें। 

दही या क्रीम

कई लोगों को लगता है कि सिर्फ ग्रेवी वाले पनीर में क्रीम या दही का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप पनीर भुर्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।

वहीं पनीर भुर्जी के रूखेपन को दूर करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो क्रीम ऊपर से भी डाल सकती हैं। बस इसकी सही मात्रा का ध्यान रखें।

सूखी मेथी

आप पनीर भुर्जी में सूखी मेथी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा। बता दें कि आप पनीर भुर्जी में बनाने के समय और दूसरा सर्व करने के दौरान सूखी मेथी डाल सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना