झुर्रियों के कारण कम हो गया है चेहरे का नूर तो आजमाएँ ये घरेलू उपाय

By प्रिया मिश्रा | Sep 21, 2021

चेहरे पर झुर्रियां होना बुढ़ापे की निशानी माना जाता है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ त्वचा अपना कसाव खोने लगती है जिसके कारण झुर्रियां हो जाती हैं। लेकिन कई बार त्वचा की देखभाल ना करने के कारण कम उम्र में भी झुर्रियों की समस्या होने लगती है। आजकल बाजार में झुर्रियां हटाने के लिए कई क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय करके भी झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी चेहरे पर झुर्रियों की समस्या के परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे जरूर आजमाएं-

झुर्रियां कम करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे को कद्दूकस करके उसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

नारियल का तेल 

झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सोएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको कुछ ही दिनों में फर्क नज़र आने लगेगा। इसके आप चाहें तो शहद में नारियल का तेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से मालिश कर सकते हैं। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

केला 

अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं तो केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केले को मसल कर उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें: बाथ सॉल्ट लेने से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे

पपीता 

झुर्रियां कम करने के लिए पपीता भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए पीपते को मैश करके चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे चेहरे पर कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं। 

बेसन 

अगर चेहरे पर झुर्रियां हो गई हैं तो 1 चम्मच बेसन में थोड़ी सी हल्दी और कुछ बूँदें जैतून के तेल की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार