इस बार गर्मियों में जरूर ट्राई करें कुल्फी बनाने की ये रेसिपी, बाजार की कुल्फी का टेस्ट भूल जाएंगे

By प्रिया मिश्रा | Apr 04, 2022

गर्मियों में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन कई बार कुल्फी खाने का बहुत मन कर रहा होता है और बाजार में कुल्फी मिलती नहीं है। ऐसे में आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं है। आप घर में भी आसानी से कुल्फी बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको घर पर ब्रेड से कुल्फी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं -

ब्रेड के स्लाइस - 6 

फूल क्रीम दूध - 1।5 लीटर 

केसर या वनीला एसेंस 

शक्कर - 1 कप 

कटे हुए ड्राईफ्रूट्स 

इलाइची पाउडर - 1/4 चम्मच 

कुल्फी बनाने की विधि 

कुल्फी बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाकू की मदद से हटा दें। अब ब्रेड स्लाइस को मिक्सर में डालकर ब्रेड क्रंब्स बना लें।

अब एक बर्तन में दूध लें और इसे धीमी आंच पर उबालें। ध्यान दें कि दूध को किसी चम्मच की मदद से बीच-बीच में चलाते रहें। दूध को साइड में चिपकने ना दें और अच्छी तरह चलाते रहें।

इसे भी पढ़ें: इस रमजान खजूर से बनाएं हेल्दी स्निकर्स, पूजा मखीजा से जानें रेसिपी

जब दूध उबल जाए तो इसमें शक्कर डालें और अच्छी तरह चलाएं। अब इसमें केसर या वनीला एसेंस डालें और दूध के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इसके बाद कटे हुए ड्राइफ्रूट्स और इलायची पाउडर दूध में डालकर 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें ब्रेड क्रंब्स डालें और दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं। ध्यान दें कि आपको दूध को तब तक पकाना है जब तक इसकी कंसिस्टेंसी कुल्फी बैटर जैसी नहीं हो जाती है।

जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इससे कुल्फी मोल्ड में डालकर जमने के लिए कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें।

कुछ घंटों बात कुल्फी को फ्रिज से निकालें और इससे पिस्ता बादाम आदि डालकर सर्व करें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

UP Government ने सख्त किए भर्ती नियम, हिंसक व्यवस्था परिवर्तन वाले नहीं पाएंगे सरकारी नौकरी

Kochi Car Accident केस में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, Commissioner बदलने के बाद जज को राहत

Bombay High Court से Imran Khan को राहत, Leave India नोटिस पर लगी रोक

Sensex में 905 अंकों का उछाल, Nifty 22900 के पार बंद