फॉलो अप :भाजपा प्रत्याशी:चौधरी मनिंदर पाल अपने प्रचार काफिले पर हुए हमले की FIR नहीं कराएंगे

By राजीव शर्मा | Jan 26, 2022

मेरठ में खुद पर हुए हमले के मामले में भाजपा प्रत्याशी चौधरी मनिंदर पाल सिंह ने FIR दर्ज कराने से इंकार कर दिया। सोमवार शाम को उन पर हमला किया गया था। वह सिवालखास विधानसभा के जाट बाहुल्य इलाके छुर्र गांव में प्रचार करने पहुंचे थे। वहां पहले से 300 से ज्यादा लोग हाथों में डंडे और आरएलडी के झंडे लेकर मौजूद थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

मनिंदर पाल ने बताया कि जो भी हुआ, वह सही नहीं था। जिसने जो गलती की है, वह अपनी गलती खुद भुगतेगा। हमारी तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। न ही हम FIR कराएंगे। चुनाव लड़ा जा रहा है। उसके लिए लोगों का समर्थन हमें मिल रहा है। मनिंदर पाल ने बताया कि उनके साथ काफिले में 6 गाड़ियां थीं। 5 गाड़ियों को भीड़ ने नुकसान पहुंचाया है। मैं गाड़ी से नहीं उतरा, लोग बेकाबू होकर गाड़ियों पर पथराव करते हुए डंडे बरसा रहे थे। पूरी प्लानिंग के साथ वहां भीड़ एकत्र थी, जिन्होंने हमला किया।

वही सिवालखास सीट से आरएलडी प्रत्याशी और पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने बताया कि सोमवार को मैं भी चुनाव प्रचार में था। पता नहीं आरएलडी समर्थकों ने यह क्यों किया? किसी ने जान-बूझकर हमला नहीं किया। भाजपा का विरोध था, इसलिए लोगों ने यह किया।

फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना को गंभीरता से ले रही है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपनी तरफ से सरधना थाने में कोविड नियम के उलंघन के तहत FIR दर्ज कर ली है। जो भी साक्ष्य होंगे, उनके आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

TCS के Q1 Results से पहले शेयर धड़ाम, निवेशकों की नजर AI और Demand पर टिकी

FIFA World Cup: Morocco के खिलाफ France को Sunil Chhetri का पूरा सपोर्ट

QUAD से लेकर Terrorism तक, PM Modi और Albanese की बैठक के क्या हैं मायने?

मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!