संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

नववर्ष के उपलक्ष्य में मथुरा में एक स्थानीय बार में फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का प्रस्तावित कार्यक्रम साधु-संतों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम न होने देने का अनुरोध किया गया था।

इन आपत्तियों पर जवाब देते हुए सनी लियोनी के कार्यक्रम के आयोजकों में से एक और ‘द ट्रंक बार’ के साझेदार मिथुल पाठक ने कहा, ‘‘स्थानीय संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने सनी लियोनी का कार्यक्रम निरस्त करने का निर्णय किया है। हम टिकट के पैसे वापस कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा गलत सूचनाएं फैलाई गईं हैं। सनी एक डीजे के तौर पर प्रस्तुति देने आ रही थीं और इस कार्यक्रम में केवल टिकट के जरिए प्रवेश की अनुमति थी। पाठक ने यह भी कहा कि सनी लियोनी भारत में हर जगह प्रस्तुति दे रही हैं तो क्या हर जगह उनका विरोध किया जाता है।

प्रमुख खबरें

अयोध्या में भव्य Deepotsav की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

China Southern Airlines छह साल बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू और New Delhi के बीच शुरू करेगी नियमित उड़ान सेवा

यूपी के प्रतापगढ़ में 15 सितंबर को लगेगा Job Fair, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Chatra में बंधक को छुड़ाने गई Police Team पर पथराव, पूर्व मुखिया समेत 2 अरेस्ट