राजकोषीय स्थिति बेहतर करने के लिये खाद्य, कृषि, उर्वरक सब्सिडी में सुधार की जरूरत: वित्त सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

नयी दिल्ली। वित्त सचिव टी वी सोमनाथन ने मंगलवार को कहा कि सरकार की राजकोषीय स्थिति बेहतर करने के लिये कृषि, खाद्य एवं उर्वरक सब्सिडी में सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे बुनियादी ढांचा और शिक्षा प्रणाली के विकास के लिये अतिरिक्त कोष उपलब्ध हो सकता है। व्यय सचिव सोमनाथन ने कहा कि कृषि, खाद्य और उर्वरक क्षेत्रों में सुधार प्रशासनिक रूप से आसान हैं लेकिन इसके प्रभावों को देखते हुए राजनीतिक रूप से यह कठिन काम है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ शिक्षा और बुनियादी ढांचा में सुधारों की घोषणा करना आसान है लेकिन प्रशासनिक रूप से उसे लागू करना कठिन है क्योंकि राज्यों एवं अन्य संबंधित पक्षों का सहयोग जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय मूल के राहुल गुप्ता अमेरिका में राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति कार्यालय के निदेशक चुने गए

उनमें से कुछ आपस में जुड़े हुए हैं।’’ सोमनाथन ने कहा, ‘‘दूसरा हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर सार्वजनिक व्यय की दक्षता में सुधार करने की जरूरत है....।’’ आर्थिक शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) द्वारा आयोजित एक परिचर्चा मेंवित्त सचिव ने कहा कि सरकार व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद सुधारों को आगे बढ़ा रही है।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र