सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ियों ने शौचालय में रखा खाना खाया, विवाद बढ़ा तो अधिकारी हुआ सस्पेंड

By नीरज कुमार दुबे | Sep 20, 2022

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक ओर जहां खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के कई प्रयास कर रही है लेकिन सरकारी अधिकारी बेपरवाह नजर आ रहे हैं। हम आपको बता दें कि सहारनपुर से जो वीडियो सामने आया है उसने विपक्ष को योगी सरकार पर हमलावर होने का अवसर दे दिया है। दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि कबड्डी खिलाड़ियों का खाना शौचालय में रखा गया है। वीडियो में दिख रहा है कि शौचालय में खुला रखा गया खाना खाने को खिलाड़ी मजबूर हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ हुआ तो राज्य सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए ढिलाई बरतने के आरोप में जिला खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया है। हम आपको बता दें कि सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 16 से 19 सितंबर तक लड़कियों की सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य के 16 संभागों की 300 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया था। खेल के बाद जब खाने की बारी आई तो यह खाना शौचालय में दिया गया।

इसे भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने बदले नियम, अक्टूबर से होंगे लागू

इस बीच, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह अक्षम सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को खाना तक नहीं दे पा रही है। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मैंने संबंधित ठेकेदार और अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि उस ठेकेदार को काली सूची में डाला जायेगा।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी