ब्लड इन्फेक्शन में क्या खाएं और क्या नहीं?

By मिताली जैन | Aug 14, 2022

जब शरीर में संक्रमण होता है, तो ऐसे में ब्लड इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है। ब्लड इंफेक्शन, जिसे सेप्सिस या सेप्टिसीमिया भी कहा जाता है, एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। यह समस्या तब होती है जब हमारे ब्लड में इंफेक्शन से लड़ने वाले केमिकल्स शरीर में सूजन पैदा करते हैं और जलन पैदा करते हैं। जब ब्लड इंफेक्शन होता है तो शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: भूख न लगने की और कब्ज की समस्या को दूर करता है एलोवेरा का जूस

ब्लड इन्फेक्शन में क्या खाएं

जब बात ब्लड इन्फेक्शन की होती है तो ऐसे में कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने से लाभ हो सकता है। जैसे-

- विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल जैसे आंवला, नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली आदि खाएं।

- विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, मछली और अंडे आदि को डाइट में शामिल करें। साथ ही कुछ समय धूप में बिताने की कोशिश करें।

- प्रोबायोटिक्स जैसे दही, छाछ, कोम्बुचा, किमची, अचार आदि को खाएं।

- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे ग्रीन टी, हल्दी, डार्क चॉकलेट, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, बीन्स, चुकंदर आदि खाने से भी लाभ होता है।

- जो खाद्य पदार्थ बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं जैसे कि गाजर, पालक, केल, खरबूजा, खुबानी, शकरकंद, स्क्वैश, जड़ वाली सब्जियां और साग, उन्हें 

- अवश्य खाना चाहिए।

- विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे एवोकैडो और पालक, नट्स और बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और साग आपकी डाइट का हिस्सा हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खून पतला करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव में मिलेगी मदद

ब्लड इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए

- ब्लड इन्फेक्शन होने पर कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जैसे-

- कच्चे फल और सब्जियां न खाएं, हमेशा इन्हें पकाकर या भाप में ही खाएं।

- कच्चा मीट कभी नहीं खाना चाहिए, हमेशा पका हुआ मांस ही खाएं।

- बिना पाश्चुरीकृत डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

- पाश्चुरीकृत अंडे या कच्चे अंडे खाने से बचें।

- मछली जैसे सी-फूड को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए।

- कॉफी, चाय और हॉट चॉकलेट जैसे गर्म पेय के सेवन से बचें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत