90% लोग इन फूड्स को गलत तरीके से पकाते हैं, क्या आप भी कर रही हैं यही गलती?

By मिताली जैन | Jul 30, 2026

खाना बनाते समय स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन खाने को ज्यादा टेस्टी बनाने के चक्कर में वे ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे भोजन का स्वाद, टेक्सचर और पोषण तीनों प्रभावित हो जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि ये गलतियां लगभग हर इंडियन किचन में की जाती हैं और हमें इसका अंदाजा तक नहीं होता। 

इसे भी पढ़ें: सावन में सात्विक भोजन का स्वाद: बिना Onion-Garlic ऐसे बनाएं 3 Shahi Recipes, फेल होंगे महंगे Restaurants

ब्रोकली को ज्यादा देर तक उबालना

ब्रोकली में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन जब इसे लंबे समय तक पानी में उबाला जाता है, तो ऐसे में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। इसलिए, ब्रोकली को हमेशा महज 2-3 मिनट तक ही स्टीम करें और हल्का क्रंच रहने दें।  

पालक को जरूरत से ज्यादा पकाना

ग्रोकली की तरह ही पालक को भी जरूरत से ज्यादा पकाना सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। पालक को हमेशा केवल 2-4 मिनट तक पकाएं। इसे ढककर अधिक देर तक न रखें और सूप, दाल या सब्जी में आखिर में मिलाएं। ऐसा करने से इसके  आयरन, फोलेट और विटामिन्स बेहतर मात्रा में सुरक्षित रहते हैं।

लहसुन को तेज आंच पर जलाना

अधिकतर डिशेज को बनाते समय लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लहसुन को तेज आंच पर पकाने से बचना चाहिए। जला हुआ लहसुन खाने का स्वाद कड़वा कर देता है और उसकी खुशबू भी खत्म हो जाती है। इसलिए, लहसुन को मध्यम या धीमी आंच पर भूनें। जैसे ही हल्का सुनहरा हो, तुरंत अगली सामग्री डाल दें। इससे आपको अधिक बेहतर फ्लेवर मिलता है। 

चावल को बार-बार धोना

चावल केा पकाने से पहले धोया जाता है। उसे एक-दो बार धोना ठीक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा धोने से कई पानी में घुलने वाले पोषक तत्व कम हो सकते हैं। इसलिए, चावल को 2-3 बार ही धोएं और पकाने से पहले 20-30 मिनट भिगोकर रख दें। साथ ही, चावल पकाते समय जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग करें।  

अंडे को बहुत ज्यादा पकाना

अंडे को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन उसे बहुत ज्यादा पकाने की गलती नहीं करनी चाहिए। ओवरकुक किए गए अंडों की जर्दी के चारों ओर हरे रंग की परत बन जाती है और उनका टेक्सचर भी खराब हो जाता है। इसलिए, उन्हें उबालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालें।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

US vs China: ड्रैगन को तगड़ा झटका, Cyber Attack के डर से चीनी रोबोट और इन्वर्टर पर लगाया कड़ा बैन

Maruti Suzuki का गुजरात में बड़ा विस्तार: Hansalpur Plant शुरू होने से Production Capacity अब 29 लाख पार

Swiggy का बड़ा दांव, Blinkit और Zepto को टक्कर देने के लिए Instamart के Expansion पर फोकस

Pakistan ने ट्रंप से कर दी गद्दारी, ईरान कैसे पहुंचा हथियारों का जखीरा?