Ballon d'Or 2025: ओस्मान डेम्बेले सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर और ऐताना बोनमती ने लगातार तीसरी बार रचा इतिहास

By Kusum | Sep 23, 2025

फुटबॉल की दुनिया में अपने धमाकेदार खेल से सबका दिल जीतने वाले बेस्ट पुरुष और महिला खिलाड़ी के नाम की घोषणा हो गई है। दरअसल, ओस्मा डेम्बेले और ऐताना बोनमती को पेरिस में आयोजित 2025 बैलन डी'ओर समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का खिताब मिला। फ्रांस के फॉरवर्ड और पेरिस सेंट-जर्मेन के डेम्बेल ने अपने क्लब को ट्रेबल जीतने और पहली बार चैंपियंस लीग जीताने के बाद पुरुषों का पुरस्कार जीता। बार्सिलोना के 18 साल के लामिन यामल को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया और वह दूसरे स्थान पर रहे। 

इस दौरान बोनमती ने कहा कि, ये अहसास अविश्वसनीय है। जब मैं बच्ची थी, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये हासिल कर सकती हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता था कि महिला फुटबॉल का अस्तित्व हो सकता है। मेरे आदर्श एंड्रेस इनिएस्ता और जावी थे और जब मैं बच्ची थी तो मैंने उन्हें केवल टीवी पर देखा था। यहां होना और इतिहास बनाना अविश्वसनीय है। ये सभी ट्रॉफियां सामूहिक कार्य के कारण हैं। हमारे लिए ये कठिन सीजन था क्योंकि हमने कुछ ट्रॉफियां जीतीं। लेकिन हमने कुछ अद्भुत फुटबॉलरों से भी हारीं।  

प्रमुख खबरें

Gaurav Gogoi का CM Himanta पर बड़ा हमला, बोले- कोयला-पत्थर Mafia से हैं सीधे संबंध

South Africa के स्टार बल्लेबाज Rassie van der Dussen ने लिया संन्यास, International Cricket को कहा अलविदा

Rahul Gandhi ने Assam Elections में खोला कांग्रेस के वादों का पिटारा, 11 संकल्पों वाला Manifesto जारी

Keralam में BJP के Rajeev Chandrasekhar का हमला, UDF-LDF 70 साल से कर रहे झूठे वादे