अमेरिकी फुटबॉल स्टार वॉन मिलर कोरोना से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

लास एंजिलिस।  अमेरिका की नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) के प्रमुख खिलाड़ी वॉन मिलर कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। वह नेशनल फुटबाल लीग में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। मिलर डेनेवर ब्रोंकोस टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।

मिलर के एजेंट जोबी ब्रेनियन ने एनएफएल नेटवर्क टेलीविजन को बताया कि मिलर घर में आराम कर रहे हैं और उन्होंने अपना जज्बा बनाये रखा है। मिलर से पहले लास एंजिलिस रैम्स के ब्रायन एलेन को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था। एलेन ने स्वयं बुधवार को इसका खुलासा किया था।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश