वर्ल्ड कप विजेता फुटबॉलर बेंजामिन मेंडी पर 4 लड़कियों से रेप का आरोप, मैनचेस्टर सिटी ने किया सस्पेंड

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2021

मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर बेंजामिन मेंडी पर बलात्कार के चार मामलों और यौन उत्पीड़न के एक मामले का आरोप लगे हैं।  ये मामला सामने आने के बाद मैनचेस्टर सिटी ने जांच लंबित रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। चेशायर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने चेशायर कांस्टेबुलरी को यौन उत्पीड़न के मामले में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। 27 वर्षीय बेंजामिन मेंडी पर बलात्कार के चार मामलों और यौन उत्पीड़न के एक मामले का आरोप लगाया गया है। आरोप 16 साल से अधिक उम्र के तीन शिकायतकर्ताओं से संबंधित हैं और कथित तौर पर अक्टूबर 2020 और अगस्त 2021 के बीच हुए हैं। मेंडी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

एलीट क्लब ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा, "मैनचेस्टर सिटी इस बात की पुष्टि कर सकता है कि पुलिस द्वारा आरोपित किए जाने के बाद बेंजामिन मेंडी को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। मामला एक कानूनी प्रक्रिया के अधीन है और क्लब प्रक्रिया पूरी होने तक आगे कोई टिप्पणी करने में असमर्थ है। 

कौन हैं बेंजामिन मेंडी 

27 साल के बेंजामिन मेंडी  फ्रांस की ओर से भी खेलते हैं। वे फ्रांस के साथ 2018 में विश्व कप जीत चुके हैं। मेंडी फ्रांस की ओर से 10 मैच खेले हैं। साथ ही मैनचेस्टर सिटी के साथ दो-तीन बार प्रीमियर लीग भी जीत चुके हैं। मेंडी साल 2017 से मैनचेस्टर सिटी के लिए खेल रहे हैं। वे मोनाको से इस क्लब के साथ आए थे. उनके लिए मैनचेस्टर सिटी ने 385 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

प्रमुख खबरें

63000 करोड़ की डील के बीच INS Vikrant पर उतरा Rafale-M, नौसेना की बढ़ेगी मारक क्षमता

जियो की छलांग और विकसित भारत की नई आर्थिक गाथा

Uttarakhand Helicopter Crash से उठा सवाल, खराब मौसम में क्यों संचालित की जा रही थी उड़ान?

Chief Secretary ने DMs को दिए निर्देश, West Bengal में राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों की बनेगी सूची