G20 Summit को लेकर एयरपोर्ट पर भी की जा रही तैयारियां, 1000 फ्लाइट कैंसिल होने की भी संभावना

By रितिका कमठान | Aug 26, 2023

जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। ट्रैफिक सेवाएं, मेडिकल सुविधाएं आदि को लेकर हर विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट भी काफी अधिक चहल पहल देखेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई वीवीआईपी गेस्ट की आवाजाही इस दौरान होगी। 

इस संबंध में एयरलाइंस ने किया है कि वो अपने एयरक्राफ्ट को दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा करने के बजाय किसी अन्य एयरपोर्ट पर खड़ा कर सकते है। जी20 शिखर सम्मेलन नौ सितंबर को आयोजित होना है। इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसे लेकर ही एयरलाइंस के पूरे शेड्यूल में भी बदलाव किया जा रहा है। इस सम्मेलन के कारण माना जा रहा है कि देश भ र में भी एयरलाइंस के नेटवर्क पर असर हो सकता है। यहां तक की कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल भी किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने रूट भी डायवर्ट किए है। इस दौरान कई सड़कें भी बंद रखी जाएंगी। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होंगे कई एयरक्राफ्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर इस शिखर सम्मेलन से संबंधित 50 से अधिक एयरक्राफ्ट पार्क होंगे। इन विमानों से शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से कई वीवीआईपी गेस्ट हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग जैसे लोग शामिल होंगे।

इस कारण हो रही परेशानी
गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लगभग 220 पार्किंग स्टैंड है। इन दिनों एयर ट्रैफिक में बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण का उपयोह हो सकता है। इंजन की समस्या और गो फर्स्ट के दिवालिया होने के कारण यहां 50 विमान खड़े हुए है, जिससे पार्किंग में परेशानी हो सकती है।

मंत्रालय ने बताए ये विकल्प
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पार्किंग की समस्या को देखते हुए इसका हल भी खोजा है। एयरलाइंस विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा अन्य एयरपोर्ट पर भी पार्क कर सकती है। इसमें लखनऊ और जयपुर एयरपोर्ट शामिल है।  

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान