गाजा के लिए भी...Putin को लेटर देने वाली मेलानिया से एर्दोआन की पत्नी ने कर दी मांग

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2025

तुर्किये की पहली महिला एमिने अर्दोआन ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप से कहा है कि जैसे उन्होंने यूक्रेन के बच्चों के लिए चिंता जताई थी, वैसे ही गाजा के बच्चों के लिए भी आवाज उठाएं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अलास्का में हुई मुलाकात के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन को एक चिट्ठी दी थी। इसे सॉफ्ट पावर का अच्छा उदाहरण माना गया। अर्दोआन ने 22 अगस्त को लिखे पत्र में कहा कि मुझे यकीन है कि आपने 648 यूक्रेनी बच्चों के लिए जो संवेदनशीलता दिखाई है, वही एमिने अर्दोआन गाजा के लिए भी दिखाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: भारत चाहता है यह युद्ध का नहीं, शांति का दौर बने

इस लेटर की शुरुआत होती है प्रिय राष्ट्रपति पुतिन हर बच्चे के दिल में एक जैसे सपने होते हैं। मेलानिया ने लिखा कि बच्चे चाहे गांव में पैदा हुए हो या फिर शहर में बच्चे प्यार, सुरक्षा और संभावना के सपने देखते हैं। नेताओं के तौर पर हम पर ये जिम्मेदारी है कि हम बच्चों की मासूमियत की रक्षा करे। उन्होंने आगे लिखा कि मिस्टर पुतिन आप अकेले ही उनकी मधुर हंसी बहाल कर सकते हैं। इन बच्चों की मासूमियत की रक्षा करके आप सिर्फ रूस ही नहीं बल्कि पूरी मानवता की सेवा करेंगे। यानी मेलानिया ने ट्रंप की राजनीति को पूरी तरह दरकिनार कर पुतिन से ये अपील की कि बच्चों की तकदरी को हथियार न बनाया जाए। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा ले Delimitation पर सर्वदलीय चर्चा शुरू करे केंद्र: Congress

भरतपुर में स्टोन क्रशर विवाद के दौरान BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना पर हमला, अस्पताल में मौत

Kangpokpi में व्यक्ति की हत्या के बाद Naga संगठन ने सिर लौटाने के लिए दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Russia Ukraine War | Donald Trump के एनर्जी सीज़फ़ायर के दावे से हैरान हुए ज़ेलेंस्की, बोले- रूस तैयार तो हम भी सहमत