गुजरात के लिए कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ जारी किया 22 प्वाइंट का 'आरोपपत्र', उठाया मोरबी और बिलकिस बानो मामला

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2022

गुजरात कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ 22 सूत्रीय 'चार्जशीट' जारी करते हुए उस पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया। इसने दावा किया कि एक औसत गुजराती को "भूख, भय और अत्याचार" मिला। विपक्षी दल ने 'चार्जशीट' में हाल ही में मोरबी पुल ढहने की घटना पर भी प्रकाश डाला, जिसमें 135 लोगों की जान चली गई और बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों की रिहाई और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या को "असंवैधानिक" करार दिया। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे और मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने आरोप पत्र में कहा है कि गुजरात के पिछले तीन दशक "निरंतर जनविरोधी शासन और कुप्रबंधन" से प्रभावित रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल सिर्फ देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है, अमित शाह ने बताया कांग्रेस के पास चुनाव के लिए क्या है मुद्दा

बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट पर कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने उन्हें रिहा करने के लिए स्थापित नियमों और परंपरा की अनदेखी की। चार्जशीट में कहा गया है, "इस फैसले ने भाजपा और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उसकी चिंता को बेनकाब कर दिया है।"इसने यह भी दावा किया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत के चांसलर नियुक्त किए जाने के बाद महात्मा गांधी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ पर "संदिग्ध तरीकों" से अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर