तेजस्वी यादव ने PM मोदी से पूछा, बिहार को विशेष राज्य के दर्जे से अब तक क्यों रखा वंचित ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को हमला बोलते हुए कहा कि जब वह नीति आयोग के अध्यक्ष हैं तो फिर सारे मानकों पर बिहार के फिसड्डी होने का क्या कारण है। पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 में आपने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वायदा किया था उसका क्या हुआ ? देश के संसाधनों पर बिहारवासियों का भी हक है फिर भी बिहार को विशेष राज्य के दर्जे से अब तक वंचित क्यों रखा गया है? 

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार पिछले 15 वर्षों से बिहार में सत्ता में है आज जब आप फैक्ट्री, नौकरी, उद्योग, मिल और कारखानों की बात कर रहे हैं तो कृपया नीतीश जी (बिहार के मुख्यमंत्री) से पूछ कर बताएं इस विषय में नींद खुलने में 15 वर्ष क्यों लगे? 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने PM से किया सवाल, चीनी सैनिकों को हिन्दुस्तान की धरती से कब भगाया जायेगा 

तेजस्वी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी आपने ठीक ही कहा है मेरे बारे में हवा बनाई जा रही है। मैं तो एक अदना सा ठेठ बिहारी हूं जो युवा बिहारियों के रोजगार की बात उठा रहा हूं, किसान मजदूरों के सम्मान की बात कर रहा हूं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की 60 फ़ीसदी आबादी युवा है। नीतीश कुमार जी और इन युवाओं में दो पीढ़ी का अंतर है। कई विषयों में मेरी राय भी मेरे पिताजी (राजद प्रमुख लालू प्रसाद) से अलग हो सकती है लेकिन मेरे लिए बिहार की राय सर्वोपरि है।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी